सीड्स बॉल थ्रो से हरियाली का संदेश, पृथ्वी दिवस पर अनूठा आयोजन

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा में विश्व पृथ्वी दिवस पर भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा ने रामदेवजी की डूंगरी क्षेत्र में सीड्स बॉल थ्रो कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सदस्यों ने बीज गेंदों का वितरण व थ्रो कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रकल्प प्रभारी शिव कुमार खेमका ने प्रकृति संरक्षण को कर्तव्य बताते हुए अधिक पौधारोपण का आह्वान किया। शाखा द्वारा 8 से 22 अप्रैल तक पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।